Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Chandrayaan-3 : Pragyan Rover ने रक्षाबंधन पर क्लिक की Vikram Lander की फोटो, ISRO ने की जारी

Webdunia
बुधवार, 30 अगस्त 2023 (13:53 IST)
Chandrayaan-3 :  चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3)  का प्रज्ञान (Pragyan) चंद्रमा पर लगातार रहस्यों को खोज रहा है। इस बीच रक्षाबंधन पर Pragyan Rover  ने Vikram Lander की फोटो क्लिक की है, जिसे ISRO ने जारी किया है। चंद्रमा पर प्रज्ञान रोवर को ऑक्सीजन के सबूत मिले थे। इसी के साथ प्रज्ञान ने चंद्रमा पर खनिजों का भी पता लगाया था।
ALSO READ: chandrayaan-3 : चंद्रमा पर ऑ‍क्सीजन! Pragyan ने खोजा खनिजों का खजाना
इसरो ने अपने ट्‍वीट में कहा था कि एल्युमीनियम, कैल्शियम, लौह, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन का भी पता लगाया है।
<

Chandrayaan-3 Mission:

Smile, please !

Pragyan Rover clicked an image of Vikram Lander this morning.

The 'image of the mission' was taken by the Navigation Camera onboard the Rover (NavCam).

NavCams for the Chandrayaan-3 Mission are developed by the Laboratory for… pic.twitter.com/Oece2bi6zE

— ISRO (@isro) August 30, 2023 >
इसरो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वैज्ञानिक प्रयोग जारी हैं...रोवर पर लगे लेजर संचालित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (एलआईबीएस) उपकरण ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सतह में गंधक होने की स्पष्ट रूप से पुष्टि की है।”
 
बेंगलुरु में स्थित इसरो के मुख्यालय ने कहा कि उम्मीद के मुताबिक एल्युमीनियम, कैल्शियम, लौह, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन का भी पता चला है। हाइड्रोजन की तलाश जारी है
 
एलआईबीएस उपकरण को इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम्स (एलईओएस)/इसरो, बेंगलुरु की प्रयोगशाला में विकसित किया गया है। इसरो ने कहा कि हाइड्रोजन की मौजूदगी के संबंध में गहन पड़ताल जारी है।
 
इसरो का महत्वकांक्षी मिशन ‘चंद्रयान-3’ 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा था, जिसके साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया था। भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा जबकि इसके दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया। Edited by: Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments