Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बिना कोचिंग के भी कर सकते हैं CAT की तैयारी, जानिए 5 टिप्स

Webdunia
क्या आप भी MBA की प्रिपरेशन करने का सोच रहे हैं? आज के समय में आत्म निर्भर भारत के इस ट्रेंड में मैनेजमेंट कोर्स का भी ट्रेंड काफी बढ़ गया है। आपको जानकार हैरानी होगी कि हर साल 3 लाख से भी ज्यादा स्टूडेंट एमबीए ग्रेजुएट होते हैं। साथ ही भारत में एमबीए स्टूडेंट के लिए काफी स्कोप है। IIT और कई नेशनल टेक्निकल यूनिवर्सिटी, मैनेजमेंट का कोर्स प्रदान करती हैं। अधिकतर एमबीए स्टूडेंट का ड्रीम कॉलेज आईआईएम होता है। इन कॉलेज में एडमिशन के लिए आपको CAT एग्जाम देनी होती है। हालांकि कई कॉलेज CMAT या अपनी खुद की एंट्रेंस एग्जाम लेते हैं। अच्छे एमबीए कॉलेज में एडमिशन लेने से आपको अच्छा प्लेसमेंट मिलता है और साथ ही आप कई अलग चीज़ें एक्स्प्लोर करते हैं। आप घर बेठे भी CAT की तैयारी कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कुछ ज़रूरी टिप्स के बारे में........
 
 
1. एग्जाम पैटर्न: किसी भी परीक्षा की तैयारी करने के लिए आपको उसके एग्जाम पैटर्न को जानने की ज़रूरत है। CAT की तैयारी शुरू करने के लिए आपको उसका एग्जाम पैटर्न पता होना चाहिए। आप CAT की ऑफिसियल वेबसाइट पर एग्जाम पैटर्न को देख सकते हैं। साथ ही आप यूट्यूब चैनल की मदद से सही तरीके से एग्जाम पैटर्न को समझ सकते हैं।

 
2. प्रीवियस पेपर: एग्जाम के पैटर्न को सही तरीके से समझने के लिए आपको पिछले 5 साल के पेपर देखना ज़रूरी है। एसा करने से आपको एग्जाम का लेवल पता चलेगा और साथ ही आप अपनी तैयारी की तुलना भी कर सकते हैं। 
 
3. टाइम मैनेजमेंट: किसी भी एग्जाम की तैयारी करने के लिए टाइम मैनेजमेंट बहुत ज़रूरी है। एग्जाम पैटर्न और अपना लेवल समझने के बाद आप अपने अनुसार टाइम मैनेज करें। किसी भी परीक्षा के लिए 8 घंटे पढना ज़रूरी नहीं है। यह आपकी श्रमता पर निर्भर करता है। 
 
4. ऑनलाइन क्लास: किसी भी परीक्षा की शुरुआत करने के लिए आपको गाइडेंस की ज़रूरत होती है। शुरूआती स्टेज में आप ऑनलाइन क्लास के ज़रिए प्रिपरेशन कर सकते हैं। क्लास के ज़रिए आपको एग्जाम के ज़रूरी टॉपिक के बारे में पता चलेगा। साथ ही आप अपने वीक और स्ट्रोंग टॉपिक को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।
 
5. मोक टेस्ट दें: एग्जाम की सही तरह प्रिपरेशन करने के लिए मोक टेस्ट देना बहुत ज़रूरी है। मोक टेस्ट के ज़रिए आप अपनी ग्रोथ को एनालाइज कर सकते हैं। साथ ही मोक टेस्ट के ज़रिए आप टाइम मैनेज करना सीखते हैं। कई एजुकेशन एप पर CAT के लिए फ्री मोक टेस्ट उपलब्ध हैं। 
ALSO READ: CV और Resume में अंतर क्या होता है?

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

जानें डिग्री से ज्यादा स्किल क्यों है जरूरी और एम्प्लॉयर कैसे बदल रहे भर्ती रुझान!

QS Global MBA Ranking : दुनिया के टॉप 100 संस्थानों की सूची जारी, भारत के ये Institute हैं शीर्ष पर

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

12वीं कॉमर्स के बाद शीर्ष अकाउंट्स और फाइनेंस कोर्सेस

रिटायर्ड मेजर जनरल से ठगे 2 करोड़ रुपए, साइबर अपराधियों ने इस तरह फैलाया जाल

આગળનો લેખ
Show comments