Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की कहानी

Webdunia
निर्माता : आदित्य चोपड़ा 
निर्देशक : विजय कृष्ण आचार्य 
संगीत : अजय-अतुल 
कलाकार : अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कैटरीना कैफ, फातिम सना शेख 
रिलीज डेट : 8 नवम्बर 2018
 
ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान वर्ष 2018 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के जरिये बॉलीवुड के दो बड़े कलाकार अमिताभ बच्चन और आमिर खान पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। 
 
यह एक काल्पनिक कहानी पर आधारित फिल्म है जिसे इतिहास के साथ जोड़ा गया है। बात 1795 की है तब अंग्रेज भारत में पैर पसार चुके थे। उस समय कुछ ऐसे लोग भी थे जिनके लिए अंग्रेजों को बर्दाश्त करना मुश्किल था। 
 
ऐसे लोग ब्रिटिश ईस्ट कंपनी के लिए चुनौती बन कर खड़े थे और कुछ हिस्सों में अंग्रेजों को कब्जा करने में मुश्किल आ रही थी। अंग्रेज इनको इंडियन बागी या ठग्स कहते थे। 
 
ऐसा ही एक ठग था खुदाबक्श आज़ाद (अमिताभ बच्चन)।, जो अपने साथियों के बूते पर अंग्रेजों की नाक में दम किए हुए था। वह तो अंग्रेजों को भारत से खदेड़ ही देना चाहता था। 
 
ब्रिटिश कमांडर जॉन क्लाइव (लॉयड ओवेन) किसी भी तरह खुदाबक्श को पकड़ना चाहता था। उसका मानना था कि इस ठग को पकड़ने के लिए इससे भी चालाक ठग का होना जरूरी है। 
 
जॉन की मुलाकात अवध में रहने वाले ठग फिरंगी मल्लाह (आमिर खान) से होती है। फिरंगी से जॉन प्रभावित होता है। फिरंगी को खुदाबक्श को पकड़ने की जवाबदारी दी जाती है। 
 
क्या खुदाबक्श को फिरंगी पकड़ लेगा? 
फिरंगी की असलियत क्या है? 
क्या अंग्रेज इन दोनों को लड़वाकर अपना रास्ता साफ करेंगे? 
 
इन सारे सवालों के जवाब मिलेंगे दिवाली पर रिलीज होने वाली एक्शन, एडवेंचर और ड्रामे से भरपूर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments