Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सेक्शन 375 मूवी प्रिव्यू: अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा का कोर्टरूम ड्रामा

Webdunia
शनिवार, 7 सितम्बर 2019 (14:34 IST)
निर्माता : कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक, एससीआईपीएल 
निर्देशक : अजय बहल
कलाकार : अक्षय खन्ना, ऋचा चड्ढा, मीरा चोपड़ा, राहुल भट्ट
रिलीज डेट : 13 सितम्बर 2019 
 
नाम से ही जाहिर है कि फिल्म सेक्शन 375 की कहानी इंडियन पैनल कोड लॉ के सेक्शन 375 के इर्दगिर्द घूमती है। यह एक जबरदस्त कोर्टरूम ड्रामा है। 
 
फिल्म निर्देशक रोहन खुराना (राहुल भट्ट) पर आरोप है कि उसने पिछड़े वर्ग की जूनियर कास्ट्यूम असिस्टेंट अंजली डांगले का बलात्कार किया है। यह एक हाईप्रोफाइल मामला है इसलिए चारों ओर सनसनी फैल जाती है।  
 
रोहन को अदालत में डिफेंस करने के लिए क्रिमिनल लॉयर तरुण सलूजा (अक्षय खन्ना) आता है जो एक नामी वकील है और कानून की बारीकियों से वाकिफ है। 
 
अंजली की ओर से केस लड़ती है हिरल मेहता (ऋचा चड्ढा) जो एक समय तरुण के साथ थी। अदालत में तरुण और हिरल बेहद मजबूती के साथ अपना-अपना पक्ष रखते हैं। 
 
क्या अंजली का सचमुच बलात्कार हुआ है? क्या रोहन अपने बचाव में झूठ बोल रहा है? क्या एक महिला उसी कानून को अपनी ढाल बना रही है जो उसके लिए बनाया गया है? 
 
क्या तरुण अपने क्लाइंट को बचाने के लिए झूठ का सहारा लेगा? यह मर्जी का मामला है या जबरदस्ती का? 
 
इन सवालों के जवाब फिल्म में परत दर परत उजागर किए गए हैं। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments