Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सरदार उधम की कहानी

सरदार उधम फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। इसमें सरदार उधम की भूमिका विक्की कौशल ने निभाई है। भारत सहित 240 देशों में इस फिल्म को दिखाया जाएगा।

Webdunia
मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021 (16:54 IST)
यह फिल्म भारत के बहादुर सरदार उधम सिंह के जीवन पर आधारित है। उधम सिंह एक वीर और देशभक्त व्यक्ति थे, जिन्होंने भारत की ब्रिटिश अधीनता के खिलाफ निस्वार्थ और साहसपूर्वक लड़ाई लड़ी थी। यह फिल्म 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार में बेरहमी से मारे गए अपने प्यारे भाइयों की मौत का बदला लेने के लिए सरदार उधम के अडिग मिशन पर केंद्रित है।
 
1919 में पंजाब में अंग्रेजों के खिलाफ आक्रोश पनप रहा था। अप्रैल की शुरुआत में, माइकल ओ'डायर ने अशांत शहर अमृतसर में 'आदेश बहाल' करने का फैसला किया। 13 अप्रैल के दिन बीस हजार निहत्थे लोग जलियांवाला बाग में इकट्ठे हुए। जनरल डायर सशस्त्र सैनिकों के साथ वहां पहुंचा।  
 
लगभग 1650 राउंड 10 मिनट में दाग दिए गए। यह एक खूनखराबा था। उस समय 20 वर्षीय उधमसिंह, इस हत्याकांड से बहुत आहत हुए थे। 1931 में उधम भारत से निकल कर अफगानिस्तान पहुंचे और वहां से 1933-34 में समुद्र के रास्ते लंदन पहुंचे।
 
उन्होंने अपने जीवन के सबसे निर्णायक 6 वर्ष लंदन में बिताए। जलियांवाला बाग का बदला लेने के लिए धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा कर रहे थे। आखिरकार वे कामयाब रहे। लंदन में मार्च 1940 में उधम सिंह ने माइकल ओ'डायर को गोली मारकर जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लिया। 
 
बैनर : राइजिंग सन फिल्म्स, कीनो वर्क्स 
निर्माता : रोनी लाहिरी, शील कुमार
निर्देशक : शुजीत सरकार 
कलाकार : विक्की कौशल, शॉन स्कॉट, स्टीफन होगन, बनिता संधू, क्रिस्टी एवर्टन, अमोल पाराशर
ओटीटी प्लेटफॉर्म : अमेज़न प्राइम वीडियो 
रिलीज डेट : 16 अक्टोबर 2021

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments