Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शाहरुख खान ने क्यों नहीं की 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', ऐश्वर्या से भी हुई थी बात

Webdunia
मंगलवार, 26 जनवरी 2021 (06:45 IST)
फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस फिल्म के क्रेडिट टाइटल्स को आप ध्यान से देखेंगे तो शाहरुख खान को धन्यवाद अदा किया गया है। क्यों? क्योंकि शाहरुख खान ने फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ उपयोगी सुझाव दिए थे। दरअसल, जब शाहरुख खान 'देवदास' फिल्म कर रहे थे, तब राजकुमार हिरानी अपनी फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दे रहे थे और उनके दिमाग में मुन्नाभाई के रोल के लिए शाहरुख खान ही थे। शाहरुख भी स्क्रिप्ट को लेकर खासे उत्साहित थे और फिल्म करने के लिए राजी थे। इसीलिए सुझाव भी दे रहे थे। 
 
जब फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हुई तो यह बात तय थी कि शाहरुख ही मुन्नाभाई बनेंगे। शाहरुख का लुक टेस्ट भी हुआ था। राजकुमार हिरानी की इस स्क्रिप्ट पर पैसा लगाने के लिए विधु विनोद चोपड़ा तैयार हुए। विधु विनोद चोपड़ा के साथ काम करना आसान नहीं है। वे बेहद सख्त और अपनी शर्तों पर काम करने वाले इंसान हैं। 


 
शाहरुख खान को लग गया कि विधु और उनकी नहीं जमेगी। शाहरुख भी अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करते हैं। दो तलवारें एक म्यान में नहीं रह सकती थीं, इसलिए न चाहते हुए भी शाहरुख खान फिल्म से हट गए। 


 
शाहरुख से जब इस फिल्म को लेकर बात चल रही थी तब हीरोइन के रूप में ऐश्वर्या के नाम की चर्चा थी और उनसे बात भी हो रही थी। शाहरुख के फिल्म से अलग होने के बाद विवेक ओबेरॉय को लेने का सोचा गया। न बात विवेक से जमी और न ही ऐश्वर्या से। 


 
फिल्म में संजय दत्त को ज़हीर के किरदार के लिए चुना गया था, जो बाद में जिम्मी शेरगिल ने निभाया था। आखिरकार संजय दत्त को मुन्नाभाई के रोल के लिए चुन लिया गया। सर्किट के रोल के लिए मकरंद देशपांडे के नाम पर विचार हुआ था, लेकिन आखिर में यह रोल अरशद वारसी ने निभाया। 
 
बहरहाल, संजय दत्त को लेकर फिल्म बनाई गई और यह हिट रही। संजय दत्त के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से यह एक मानी जाती है। इसका सीक्वल भी बनाया गया और आज भी संजय दत्त को मुन्नाभाई में यादगार अभिनय के लिए याद किया जाता है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments