Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

शाहरुख खान को कहा मोटा तो बेटे आर्यन ने कर दी थी लड़की की पिटाई

शाहरुख खान को कहा मोटा तो बेटे आर्यन ने कर दी थी लड़की की पिटाई
, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (18:18 IST)
शाहरुख खान ने यह बात करण जौहर के शो में बताई थी। बात तब की है जब शाहरुख के बेटे आर्यन की उम्र महज नौ साल की थी। 
 
एक लड़की ने आर्यन के सामने शाहरुख खान को गाली बकी। आर्यन कुछ नहीं बोला। फिर उस लड़की ने कहा कि कौन बनेगा करोड़पति शो में शाहरुख बहुत बदसूरत लगते हैं। आर्यन ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। 

webdunia

 
फिर उस लड़की ने आर्यन से कहा कि शाहरुख खान बहुत मोटे हैं। इस पर आर्यन भड़क गए और उन्होंने लड़की की पिटाई कर दी। 
 
घर आकर आर्यन ने पूरा किस्सा सुनाया। शाहरुख से कहा कि आप अच्छे हो, कौन बनेगा करोड़पति शो में हैंडसम भी लगते हो, लेकिन पापा आप मोटे हो। 
 
तब शाहरुख को भी अहसास हुआ और उन्होंने अपनी फिजिक पर काम करना शुरू कर दिया। ओम शांति ओम फिल्म के लिए उन्होंने एट पैक एब्स बनाए। बाद में उनका लीन लुक भी बहुत पसंद किया गया। b

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री में दिखेगी K-Pop बैंड Blackpink की कहानी, तोड़ चुकी हैं ‘गंगनम स्टाइल' का रिकॉर्ड