Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गब्बर सिंह के रोल के लिए पहली पसंद थे डैनी

डैनी से पूछा भी गया कि क्या उन्हें शोले छोड़ने का अफसोस है? डैनी ने इससे इंकार करते हुए कहा कि उस समय उनके द्वारा लिया गया फैसला बिलकुल सही था।

Webdunia
हिंदी फिल्म इतिहास की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक मानी जाती है 'शोले', जिसे रमेश सिप्पी ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र, हेमा मालिनी, जया बच्चन, संजीव कुमार और अमजद खान जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। 
 
फिल्म के कई किरदार जय, वीरू, बसंती, ठाकुर, सांभा, सूरमा भोपाली बेहद लोकप्रिय हुए थे। एक और किरदार मशहूर हुआ जो आज तक याद किया जाता है। गब्बर सिंह का किरदार। इसे हिंदी फिल्मों के सबसे बड़े विलेन में से एक माना गया। अमजद खान ने यह किरदार निभाया था। 


 
आपमें से कुछ लोगों को शायद यह मालूम नहीं होगा कि अमजद खान इस किरदार के लिए पहली पसंद नहीं थे। इस रोल के लिए डैनी को चुना गया था। 
 
फिल्म को जब बनाने की घोषणा हुई थी तो सारे कलाकारों के साथ डैनी भी नजर आए थे, लेकिन बाद में डैनी को फिल्म से हटना पड़ा।
 
दरअसल डैनी उस समय फिरोज खान की धर्मात्मा भी कर रहे थे। जो डेट्स शोले को चाहिए थी वो धर्मात्मा को भी चाहिए थी। चूंकि डैनी ने धर्मात्मा पहले साइन की थी इसलिए वे शोले से अलग हो गए। उनका यह निर्णय बिलकुल सही भी था। 
 
डैनी की जगह अमजद को चुना गया। अमजद ने यह रोल इतनी खूबी से निभाया कि वे रातों-रात मशहूर हो गए। फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान बनाए। 
 
बाद में डैनी से पूछा भी गया कि क्या उन्हें शोले छोड़ने का अफसोस है? डैनी ने इससे इंकार करते हुए कहा कि उस समय उनके द्वारा लिया गया फैसला बिलकुल सही था। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments