Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अक्षय कुमार का जब चंबल के डाकुओं से हुआ सामना

अक्षय कुमार का जब चंबल के डाकुओं से हुआ सामना
बात तब की है जब अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में नहीं आए थे। वे नई दिल्ली से ज्वैलरी खरीदते और मुंबई जाकर बेचते। इससे उन्हें अच्छा फायदा हो जाता। जब पहली बार उन्होंने मुंबई जाकर ज्वेलरी बेची तो लगभग 6 हजार का लाभ हो गया। दिल्ली से लौटने के पहले अक्षय ने मुंबई से पूरे 6 हजार की खरीददारी कर डाली। ढेर सारा सामान लिए अक्षय रेल से दिल्ली की ओर रवाना हुए। लौटते हुए उनकी रेल चंबल से गुजरी, उस समय अक्षय लेटे हुए थे। अचानक कुछ डाकू उसी ‍बोगी में घुस आए जिसमें अक्षय लेटे हुए थे। डाकुओं ने अक्षय का सामान उनकी आंखों के सामने उठा लिया और बेचारे अक्की देखते ही रहे। कुछ न बोल सके। उनकी मेहनत की कमाई को डाकू ले उड़े। यदि फिल्म होती तो क्या अक्षय की नजरों के सामने उनका सामान भला कोई ले जा सकता था?

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सलमान और अक्षय जैसे सितारों की फिल्म हुई बंद!