Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हेजल कीच के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे युवराज सिंह, वेब सीरीज में आएंगे नजर

Webdunia
बुधवार, 19 फ़रवरी 2020 (15:12 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच के पति पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह अब एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं। युवराज सिंह ने अपनी पत्नी हेजल कीच और छोटे भाई जोरावर सिंह के साथ एक वेब सीरीज साइन की है, जिसमें जोरावर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

 
खबरों के अनुसार इस वेब सीरीज को असम स्थित ''ड्रीम हाउस प्रोडक्शंस' बना रहा है। प्रोडक्शन बैनर की नीता सरमा ने बताया कि जोरावर वेब सीरीज में मुख्य भूमिका निभाएंगे और उनकी मां शबनम सिंह भी इससे जुड़ी हैं। 

ALSO READ: बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद अरहान खान को लेकर क्या सोचती हैं रश्मि देसाई?
 
उन्होंने कहा कि पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और उनके भाई जोरावर सिंह के साथ वेब सीरीज बनाना सम्मान की बात है। बताया जा रहा है कि युवराज सिंह की इस वेब सीरीज प्रोजेक्ट से लेखक विपिन उनियाल भी जुड़े हैं। विपिन उनियाल वही शख्स हैं, जिन्होंने अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'बच्चन पांडे' की कहानी लिखी है।
 
बता दें कि युवराज ने 12 नवंबर 2015 को एक्ट्रेस हेजल कीच से सगाई की थी, इसके बाद 30 नवंबर 2016 को दोनों ने शादी कर ली थी। युवराज सिंह साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में छह गेंदों में छह छक्के लगाने के बाद सिक्सर किंग के नाम से जाने जाते हैं। युवराज सिंह ने साल 2011 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments