Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

महाभारत में युधिष्ठिर नहीं, कृष्ण का रोल निभाने वाले थे गजेन्द्र चौहान लेकिन चावल खाना पड़ गया महंगा

Webdunia
गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (16:35 IST)
लॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन पर पुराने शोज एक बार फिर लौट आए है। बीआर चोपड़ा की महाभारत भी तब से चर्चा में है जब से इसे वापस से टीवी पर शुरू किया गया है। शो को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इतने साल बाद भी लोग महाभारत में काम करने वाले एक्टर्स को ना सिर्फ पसंद कर रही है बल्कि उनके बारे में जानने के लिए भी उत्सुक है।

 
महाभारत में युधिष्ठ‍िर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान भी काफी लोकप्रिय कलाकारों में से एक हैं। गजेंद्र चौहान ने महाभारत की शूटिंग और अपने रोल को पाने की कहानी एक इंटरव्यू में सुनाई।

ALSO READ: बीआर चोपड़ा की महाभारत के बारे में कुछ रोचक बातें...
 
उन्होंने बताया, 1986 में महाभारत का मुहूर्त हुआ, जिसमें राज बब्बर साहब के ऊपर बना था। उसमें मैं कृष्ण की भूमिका के लिए चुना गया था। उस समय ऐसा था कि महाभारत, रामायण से पहले टेलीकास्ट होगा। लेकिन किसी कारण से ये डिले हो गया। वो डिले कितना था हमें नहीं पता था।
 
उस दौरान मुझे रीजनल, मलयालम फिल्में बहुत मिलीं। वहां का खाना जो था मुझे सूट नहीं किया। वहां चावल बहुत खाते हैं और मुझे 20-20 दिन शूटिंग के लिए वहां रहना पड़ता था तो मैंने भी चावल खाए। मैं चावल खा खाकर मोटा हो गया था।
 
गजेंद्र ने बताया कि जब महाभारत की शूटिंग शुरू हुई तो रवि चोपड़ा ने उन्हें देख कर मना कर दिया कि वह कृष्ण के रोल में फिट नहीं हैं क्योंकि वह मोटे हो गए हैं। इसके बाद गजेंद्र को बलराम का रोल ऑफर किया गया, मगर उन्होंने यह रोल करने से मना कर दिया। 
 
रवि चोपड़ा के कहने पर उन्होंने युधिष्ठ‍िर के सिए स्क्रीन टेस्ट दिया, जिसे देखने के बाद शो के निर्देशक, स्क्रिप्ट राइटर और कंसल्टेंट इसके लिए हामी भरी और उन्हें इस तरह युधिष्ठ‍िर का किरदार मिला।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments