Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

यूट्यूब ने हटाया सिद्धू मूसेवाला का गाना 'SYL', हत्या के बाद हुआ था रिलीज

यूट्यूब ने हटाया सिद्धू मूसेवाला का गाना 'SYL', हत्या के बाद हुआ था रिलीज
, रविवार, 26 जून 2022 (16:33 IST)
फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को हत्या कर दी गई। उनकी मौत से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा था। सिद्धू मूसेवाला के निधन के 26 दिन बाद उनका गाना 'SYL' रि‍लीज किया गया था। सिद्धू अपने इस आखिरी गाने के जरिये पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे एसवाईएल के मुद्दे को दिखाते हुए नजर आए। 

 
अब सिद्धू मूसेवाला का यह गाना यूट्यूब से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि सरकार की कानूनी शिकायत के बाद इसे यूट्यूब से हटाया गया। मूसेवाला की मौत के बाद इस गीत को उनके आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट से रिलीज किया गया था। अब इस गाने की लिंक पर वीडियो नहीं दिख रहा है। 
 
webdunia
इसकी जगह मैसेज दिख रहा है, 'सरकार की कानूनी शिकायत की वजह से यह कॉन्टेंट इस देश के डोमेन पर उपलब्ध नहीं है।' इसका मतलब दूसरे देशों में सिद्धू मूसेवाला का गाना यूट्यूब पर देख सकते हैं।
 
बता दें कि एसवाईएल कामतलब सतलुज यमुना लिंक नहर है। यह 214 किलोमीटर लंबी नहर बीते कई सालों से पंजाब और हरियाणा के बीच विवाद का विषय रही है। इस नहर के जरिए पंजाब का पानी हरियाणा और दिल्ली तक जाना था। यह परियोजना अभी भी अधर में लटकी हुई है। 
 
सिद्धू मूसेवाला ने अपने गाने में इसी विवाद का जिक्र किया था। गाने में सिद्धू ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली कूच और लाल किले पर सिख समाज के प्रतीक निशान साहिब को लहराने का भी जिक्र किया था। इस गाने को सिद्धू मूसेवाला ने लिखा, गाया और कंपोज किया था। 
 
गौरतलब है कि 29 मई को सिद्धू मूसेवाला जब अपनी कार से जा रहे थे तब उनकी गाड़ी रोककर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। उनकी मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। सिद्धू मूसेवाला का पूरा नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कभी कार्तिक आर्यन को नहीं आता था किस करना, एक सीन के लिए देने पड़े थे 37 रीटेक