Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

यामी गौतम और नेहा धूपिया ने किया दिल्ली महिला आयोग का दौरा

Webdunia
रविवार, 13 मार्च 2022 (12:28 IST)
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री यामी गौतम अपनी लेटेस्ट फिल्म 'ए थर्सडे', जोकि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर ही है, की सफलता को एंजॉय कर रही हैं। उनकी इस फिल्म को आलोचनात्मक प्रशंसा मिली है। ऐसे में हाल ही में यामी गौतम ने दिल्ली महिला आयोग का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ उनकी फिल्म की को-स्टार नेहा धूपिया भी थीं।

 
दोनों ही अभिनेत्रियों ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ भारत की राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके द्वारा की गई अलग-अलग पहलों पर बातचीत की।
 
दिल्ली की ये यात्रा यामी और नेहा के लिए एक दिल को छू लेने वाला अनुभव साबित हुआ। इसके दौरान दोनों अभिनेत्री महिला आयोग की पूरी टीम से मिली और इस नेक पहल के प्रति उनके जुनून को देख बेहद खुश हुईं। साथ ही, अभिनेत्रियों को महिलाओं के खिलाफ हिंसा के बारे में शिकायत दर्ज करने के लिए हेल्पलाइन नंबर '181' और तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए तुरंत भेजी जाने वाली पुलिस वैन के बारे में पूरी जानकारी मिली।
 
ऐसे में यामी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है कि 'भारतीय राजधानी में महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए की गई अलग-अलग पहलों के बारे में स्वाति मालीवाल अध्यक्ष, दिल्ली महिला आयोग और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रोमांचक बातचीत हुई। पूरी टीम से मिलना और इस नेक पहल के प्रति उनके जुनून को देखना एक दिल को छू लेने वाला अनुभव था। 
 
उन्होंने लिखा, महिलाओं के खिलाफ हिंसा की शिकायत दर्ज करने के लिए 181 हेल्पलाइन नंबर और तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए तत्काल भेजी जाने वाली पुलिस वैन के बारे में भी पूरी जानकारी ली। यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि उन्होंने 'ए थर्सडे' देखी है, और महिला सुरक्षा के विषय पर रोशनी डालने और उनकी सुरक्षा के लिए सख्त कानूनों की जरुरत पर हमारे काम की तारीफ की है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments