Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

महिला ने खून से बनाया 'द कश्‍मीर फाइल्स' का पोस्टर, विवेक अग्निहोत्री बोले- नहीं जानता कि क्या कहूं...

महिला ने खून से बनाया 'द कश्‍मीर फाइल्स' का पोस्टर, विवेक अग्निहोत्री बोले- नहीं जानता कि क्या कहूं...
, गुरुवार, 24 मार्च 2022 (16:31 IST)
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' इन दिनों हर जगह छाई हुई है। इस फिल्म को देखने के लिए लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की कहानी देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं। एक आर्टिस्ट महिला इस फिल्म से इतनी प्रभावित हो गई कि उन्होंने अपने खून से 'द कश्मीर फाइल्स' का पोस्टर बना दिया।

 
विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर उस महिला के बनाए पोस्टर को शेयर किया है। साथ ही उन्होंने उस‌ महिला को धन्यवाद भी दिया है। विवेक द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में पहली तस्वीर में एक अखबार के खबर की कटिंग है। दूसरे ेमं खून से बनाए पोस्टर की तस्वीर है।
 
तीसरी तस्वीर में महिला अपने खून से पोस्टर बनाते नजर आ रही हैं। वहीं चौथी तस्वीर में वह महिला अस्पताल में अपना खून निकलवाती दिख रही हैं। विवेक ने अपनी पोस्ट में लिखा, हे भगवान। अविश्वसनीय। मैं नहीं जानता कि क्या कहूं... मंजू सोनी जी को कैसे धन्यवाद दूं। शत शत प्रणाम। कृतज्ञता। अगर कोई उन्हें जानता है, तो कृपया उनका संपर्क मेरे साथ डीएम में साझा करें।'
 
webdunia
हालांकि कई यूजर्स ने खून से पोस्टर बनाने पर आपत्ति जताई। जिसके बाद विवेक ने एक और ट्वीट करके लोगों से ऐसा नहीं करने की अपील की। उन्होंने लिखा, मैं भावनाओं की सराहना करता हूं लेकिन मैं लोगों से बहुत गंभीरता से अनुरोध करता हूं कि ऐसा कुछ भी करने की कोशिश न करें। ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।'
 
खबरों के अनुसार खून से द कश्मीर फाइल्स का पोस्टर बनाने वाली महिला कान नाम मंजू हैं। वह विदिशा की रहने वाली हैं। मंजू पेशे से एक आर्टिस्ट है और फाइन आर्ट इंस्टीट्यूट चलाती है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

रेड कलर की बिकिनी पहन सनी लियोनी ने समंदर किनारे दिए हॉट पोज, वीडियो ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान