Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या पीएम मोदी को फिल्म 'पृथ्वीराज' दिखाएंगे अक्षय कुमार? एक्टर ने दिया यह जवाब

Webdunia
सोमवार, 9 मई 2022 (17:33 IST)
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पृथ्वीराज' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।

 
फिल्म 'पृथ्वीराज' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के मौके पर अक्षय कुमार ने कहा कि वह पृथ्वीराज को स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने और इसे अनिवार्य रूप से रखने का सरकार से अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि स्टूडेंट अपने इतिहास के बारे में जानें और क्या वह घटनाएं थी जिसके कारण हम लोग आज यहां तक पहुंचे हैं।
 
जब अक्षय कुमार से पूछा कि क्या वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी फिल्म दिखाएंगे। इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि अगर पीएम फिल्म देखना चाहते हैं तो वह इसे वैसे भी देखेंगे। अक्षय कुमार ने कहा, 'मैं क्या दिखाना चाहूंगा, अगर उनको देखना होगी तो वो अपने आप देख ही लेगें। मैं कौन होता हूं दिखाने वाला।' 
 
फिल्म 'पृथ्वीराज' की कहानी में पृथ्वीराज चौहान और संयोगिता की प्रेम कहानी के साथ ही साल 1191 और 1192 में पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी के बीच हुए युद्ध को भी दिखाया जाएगा। फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा सोनू सूद, संजय दत्त, आशुतोष राणा, मानव विज, साक्षी तंवर और ललित तिवारी भी अहम रोल में नजर आएंगे। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments