Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रिया चक्रवर्ती ने क्यों छोड़ा था सुशांत सिंह राजपूत का घर, वकील ने बताया

Webdunia
मंगलवार, 18 अगस्त 2020 (13:57 IST)
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने घर पर मृत पाए गए थे और फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। सुशांत की मौत के कुछ दिनों पहले उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने उनका घर छोड़ा था। वे सुशांत के साथ लंबे समय से रह रही थी। 
 
रिया के इस कदम पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों उन्होंने घर छोड़ा था। इसका जवाब दिया है रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने। 


 
इंडिया टूडे को दिए गए ईमेल इंटरव्यू में वकील ने बताया कि सुशांत अपनी मौत के पहले काफी परेशान थे। रोते रहते थे और अपने परिवार के सदस्यों को बुलाकर अपने साथ रहने के लिए कहते थे। 
 
मानशिंदे के अनुसार सुशांत ने खुद रिया से निवेदन किया था कि उनकी बहन मीतू सिंह, सुशांत के साथ रहने के लिए आठ जून को आ रही हैं इसलिए वे यह घर छोड़ दे। 


 
मानशिंदे ने यह भी बताया कि सुशांत ने अपने परिवार के सदस्यों को फोन पर यह भी बताया था कि वे मुंबई छोड़ कर जाने वाले हैं और वे उनसे आकर मिले। सुशांत ने जब बार-बार फोन लगाए, रोते हुए अपनी बात कही तब मीतू उनके साथ रहने के लिए राजी हुईं। इस पर सुशांत ने रिया को कहा कि वह अपने माता-पिता के साथ रहे। हालांकि रिया इसके लिए तैयार नहीं थीं। 
 
जब रिया के वकील के इस बयान पर इंडिया टूडे ने सुशांत के वकील विकास सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि मीतू तो सुशांत के साथ रहने के लिए इसलिए राजी हुई थीं क्योंकि रिया ने सुशांत का घर छोड़ दिया था। उन्होंने रिया से सवाल किया है कि सुशांत का फोन नंबर उन्होंने क्यों ब्लॉक किया था? 
 
रिया के वकील ने इस बात से इंकार किया है कि वे आदित्य ठाकरे और डीनो मोरिया को जानती हैं। उनके अनुसार रिया ने आदित्य से कभी भी मुलाकात नहीं की और न ही फोन पर बात की है। डीनो से मुलाकात हुई हैं क्योंकि वे फिल्म इंडस्ट्री के सीनियर कलाकार हैं। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments