Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जब करण जौहर ने कंगना के लिए कहा था- इतनी दिक्कत है तो इंडस्ट्री छोड़ कुछ और करें, वीडियो वायरल

Webdunia
सोमवार, 20 जुलाई 2020 (14:59 IST)
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है। बीते दिनों एक इंटरव्यू में कंगना रनौट ने इसी मुद्दे को लेकर करण जौहर पर निशाना साधा था। उन्होंने बताया था कि करण ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में जाकर कहा था कि कंगना को फिल्म इंडस्ट्री छोड़ कुछ और करना चाहिए।

 
कंगना के इस इंटरव्यू के बाद अब करण जौहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करण जौहर कहते हैं, कंगना को विक्टिम और वुमेन कार्ड खेलता देखकर मैं पूरी तरह से थक चुका हूं। आप हमेशा तो विक्टिम नहीं हो सकते हैं और सबको हमेशा यही कहानी नहीं सुना सकते हैं कि कैसे आपको इस बुरी दुनिया ने और इंडस्ट्री ने डराया और धमकाया हुआ है।
 
करण जौहर अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कंगना के लिए कहते हैं, अगर ऐसा है तो आप छोड़ दीजिए। कौन आपके सिर पर बंदूक रखकर कह रहा है कि आप इस इंडस्ट्री में रहो। आप छोड़ दो इंडस्ट्री। बाहर जाकर कुछ करो।
 
बता दें कि कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'सब कुछ यहां बहुत योजनाबद्ध तरीके से किया जाता है। मुझे इंसानों को खाने वाली और डायन तक कहा गया। करण जौहर लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स गए और वहां जाकर कहा कि कंगना को फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देनी चाहिए। उसे तुरंत बाहर निकालना चाहिए, वहां हूटिंग हो रही थी। लोग तालियां बजा रहे थे। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments