Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

वेब सीरीज़ 'पॉइज़न' में है मिस्ट्री, लव और लस्ट

Webdunia
जी5 की नई वेब सीरीज़ ‘पॉइज़न’ रिलीज हो चुकी है। यह एक रिवेंज क्राइम थ्रिलर है। 11 एपिसोड वाले इस सीरीज़ को शिराज़ अहमद ने लिखा है और जतिन वागले ने डायरेक्ट किया है। ‘पॉइज़न’ से अरबाज खान ने डिजिटल प्लेटफॉर्म में डेब्यू किया है। इस सीरीज़ में उनके अलावा तनुज विरवानी, फ्रेडी दारूवाला और रिया सेन भी नजर आएंगे।
 
इस मिस्ट्री सीरीज़ में लव से लेकर लस्ट तक हर एंगल देखने को मिलेगा। यहां पर ‘पॉइज़न’ को लालच, लस्ट और हिंसा के रूप में दिखाया गया है। आइए, अब जानते हैं वेब सीरीज़ ‘पॉइज़न’ के बारे में...

Photo : Instagram

 
‘पॉइज़न’ की कहानी है गोवा की। इस सीरीज़ के तीन मुख्य किरदार हैं-
 
रणवीर: तनुज विरवानी ने रणवीर का किरदार निभाया है। रणवीर पर मर्डर और अपरहण का आरोप लगा था, जिसके लिए वह 7 साल की सजा काट चुका है। अब, रणवीर अपने दुश्मनों से बदला देने के लिए गोवा आया है।
 
एंटोनियो वर्गीस: अरबाज खान ने वर्गीस का किरदार निभाया है। वर्गीस गोवा का एक बड़ा बिजनेसमैन है, लेकिन वह ड्रग डीलर भी है। सफेदपोश अपराधी होने के कारण वह कभी पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाता।
 
विक्रम: फ्रेडी दारूवाला ने विक्रम का किरदार निभाया है। विक्रम पुलिस में डीएसपी है। वह शादीशुदा है, लेकिन उसका नताशा से एक्ट्रा-मैरिटल अफेयर चल रहा है। विक्रम ड्रग डीलर वर्गीस को पकड़ने की कोशिश करता है।
 
इस वेब सीरीज़ में हर किरदार का अपना एक छिपा हुआ एजेंडा है और उसे पाने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments