Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

विवेक अग्निहोत्री की 'द दिल्ली फाइल्स' का महाराष्ट्र सिख एसोसिएशन द्वारा विरोध

Webdunia
गुरुवार, 21 अप्रैल 2022 (13:01 IST)
'द कश्मीर फाइल्स' की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने घोषणा की थी कि वह 1984 में हुए सिख विरोधी दंगे पर आधारित 'द दिल्ली फाइल्स' नामक एक फिल्म बनाएंगे। फिल्म बनने के पूर्व ही इसका विरोध भी शुरू हो गया है। विवेक अग्निहोत्री के सिख विरोधी दंगे पर फिल्म बनाने के फैसले से महाराष्ट्र सिख एसोसिएशन खुश नहीं है। उनका मानना है विवेक ऐसे समय में मानवता का दुखद अध्याय खोलने की कोशिश कर रहे हैं जब शांति नाजुक दौर से गुजर रही है। 
 
महाराष्ट्र सिख एसोसिएशन ने कहा कि फिल्म निर्माताओं को समाज में शांति को भंग करने से बचना चाहिए। महाराष्ट्र सिख एसोसिएशन ने दावा किया कि निर्देशक-फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री 'द कश्मीर फाइल्स' द्वारा बनाए गए विवाद और प्रचार से उत्साहित हैं और एक बार फिर त्रासदी का व्यावसायीकरण करने जा रहे हैं। 
 
दूसरी विवेक का कहना है कि उन्होंने अभी तक फिल्म के कथानक के बारे में पुष्टि नहीं की है। साथ ही कहा है कि उन्हें खुद को व्यक्त करने का अधिकार भी है और वे वही करेंगे जो उनकी अंतरात्मा उनसे कहेगी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

ढाई आखर: घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील विषय पर बनी फिल्म

वरुण धवन ने किया सिटाडेल: हनी बनी का प्रमोशन, शानदार स्टंट बाइक पर सवार होकर आए वेन्यू पर

जब अपने 5 महीने के बेटे को होटल में ही भूल गई थीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments