Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

विवेक अग्निहोत्री का दावा, एक स्टार ने दी थी सुशांत सिंह राजपूत को करियर खत्म करने की धमकी

Webdunia
सोमवार, 31 अगस्त 2020 (15:38 IST)
सुशांत सिंह राजपूत के केस में रोजाना कोई ना कोई नए दावे के साथ सामने आता है। हाल ही में फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक दावा किया है। अपने दावे में उन्होंने रिया को सिर्फ एक मोहरा बताते हुए मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है।

 
विवेक अग्निहोत्री ने यह आरोप अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके लगाए हैं। विवेक अग्निहोत्री ने अपने शेयर किए पोस्ट में एक पुरानी घटना के बारे में बात करते हुए दावा किया है कि एक 'स्टार' ने सुशांत सिंह राजपूत के करियर को खत्म करने की धमकी दी थी। 
 
विवेक अग्निहोत्री अपने ट्वीट में लिखा, एक बार एक फार्म हाउस में सुशांत सिंह राजपूत की बहस एक एक्टर से हुई थी जिसे एक स्टार ने लॉन्च किया था। इसके बाद उस स्टार ने गुस्से में सुशांत का करियर खत्म करने की धमकी दी थी जैसे उन्होंने दूसरे लोगों का कर दिया। रिया केवल एक मुखौटा हैं। मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार कुछ बेहद पावरफुल लोगों को बचा रहे हैं।
 
बता दें कि इससे पहले विवेक अग्निहोत्री बॉलीवुड में बढ़ते ड्रग्स के चलन और ड्रग माफिया के ऊपर भी बोले थे। उन्होंने कहा था कि पिछले 10 सालों में बॉलीवुड में ड्रग्स का चलन आम सा हो गया है। ड्रग्स के साथ बॉलीवुड में कई तरह की बुराइयां पैर जमा चुकी हैं और इसीलिए फिल्म इंडस्ट्री में गलत और गैरकानूनी काम होते हैं। 
 
गौरतलब है कि सुशांत केस की जांच सीबीआई कर रही है। इस सिलसिले में रिया चक्रवर्ती से लगातार पूछताछ की जा रही है, आज लगातार चौथे दिन रिया चक्रवर्ती से पूछताछ हो रही है। इसके अलावा सीबीआई रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती सुशांत के निजी स्टाफ नीरज सिंह, दीपेश सावंत, उनके साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी और अन्य से भी पूछताछ कर चुकी है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

शिलांग चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल 15 नवंबर से, मेघालय ‘लीजेंड्स का साल’ मनाने के लिए तैयार

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में कियारा आडवाणी ने लगाए चार चांद, क्रिस्टल साड़ी पहन गिराई बिजलियां

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments