Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

विवेक अग्निहोत्री का खुलासा, बालाजी टेलीफिल्म्स की वजह से 'हेट स्टोरी' से बॉलीवुड डेब्यू नहीं कर पाए सुशांत सिंह राजपूत

Webdunia
शुक्रवार, 19 जून 2020 (14:50 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर ने हर किसी को चौंका दिया है। अनकी मौत के बाद से बॉलीवुड में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री राजपूत सुशांत को याद करते हुए कुछ ऐसा खुलासा किया जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

 
विवेक अग्निहोत्री  ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने सुशांत को अपनी फिल्म 'हेट स्टोरी' ऑफर की थी। लेकिन एकता कपूर की कंपनी 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने उन्हें नहीं जाने दिया।
 
विवेक ने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर एक स्केच पोस्ट किया और लिखा 'मैं सुशांत सिंह राजपूत को ऐसे देखता हूं।' जिस पर एक यूजर ने रिप्लाई करते हुए लिखा, वो जब जिंदा थे तब कुछ फिल्में ऑफर कर सकते थे आप।
 
यूजर के सवाल का जवाब देते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, मैंने सुशांत को अपनी फिल्म हेट स्टोरी के लिए साइन किया था, जो कि उसका पहला मूवी कॉन्ट्रैक्ट था। लेकिन बालाजी टेलीफिल्म्स ने सुशांत को रिलीज नहीं किया था।
 
बता दें कि सुशांत एकता कपूर का शो पवित्र रिश्ता से काफी फेमस हुए थे। इस शो में वह लीड रोल प्ले कर रहे थे। शो में अंकिता लोखड़े भी थी। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने 2013 में काई पो छे के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। अगर सुशांत हेट स्टोरी कर लेते तो ये उनकी डेब्यू फिल्म होती ना कि काई पो छे।
 
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने बॉलीवुड गलियारों में हलचल मचा दी है। सुशांत ने किस वजह से खुदकुशी की इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments