Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शाहिद कपूर की 'ब्लडी डैडी' की फ्री स्ट्रीमिंग पर विवेक अग्निहोत्री ने उठाया सवाल, बोले- बॉलीवुड अपनी बर्बादी का जश्न मना रहा

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 9 जून 2023 (16:08 IST)
bloody daddy free streaming: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'ब्लडी डैडी' जियो सिनेमा पर रिलीज हो गई है। फिल्म में शाहिद जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को कोई पैसा नहीं देना होगा। 'ब्लडी डैडी' को जियो सिनेमा पर फ्री में स्ट्रीम किया है। अब इस फिल्म की फ्री स्ट्रीमिंग पर विवेक अग्निहोत्री ने सवाल उठाया है।
 
विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 'ब्लडी डैडी' के विज्ञापन की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, आखिर कोई क्यों 200 करोड़ की फिल्म को फ्री में दिखा रहा है? यह किस तरह का पागलपन वाला बिजनेस मॉडल है? बुरी खबर यह है कि बॉलीवुड अपनी ही बर्बादी का जश्न मना रहा है।
 
विवेक अग्निहोत्री के इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'यह जियो का बिजनेस मॉडल है। वो शुरू के कुछ महीनों तक सब कुछ फ्री में देते हैं, ताकि यूजर्स को बढ़ा सकें। इसके बाद वो ग्राहक को बनाए रखने के लिए चार्ज करने लगते हैं। जल्द ही बाकी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के पास भी कोई और विकल्प नहीं रह जाएगा और वो कुछ पैसे ग्राहक से चार्ज करने लगेंगे, ताकि, विज्ञापन के जरिए रेवेन्यू ले सकें।'
 
फिल्म 'ब्लडी डैडी' में शाहिद कपूर अंडरकवर कॉप के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में रोनित रॉय और संजय कपूर ने विलेन की भूमिका निभाई है। 'ब्लडी डैडी' फ्रेंच फिल्म 'निट ब्लैंच' (स्लीपलेस नाइट) का आधिकारिक रीमेक है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments