Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' का दूसरा दिन?

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' का दूसरा दिन?
, रविवार, 13 मार्च 2022 (13:01 IST)
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कश्मीरी पंडितों पर बनी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म ने प्रभास की बिग बजट फिल्म 'राधे श्याम' को पछाड़ दिया है। 

 
फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन इस फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त इजाफा देखने को‍ मिला। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में सौ फीसदी का इजाफा हुआ है। 'द कश्मीर फाइल्स ने दूसरे दिन 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।
 
webdunia
फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन दोगुना कलेक्शन किया है। 'द कश्मीर फाइल्स' 2 दिन में 12.05 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है और आगामी दिनों में भी यह फिल्म अच्छा बिजनेस करके सभी को चौंका सकती है।
 
द कश्मीर फाइल्स’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर इन राधे श्याम, गंगूबाई काठियावाड़ी और द बैटमैन के साथ टक्कर ले रही है। ये फिल्म देशभर में बहुत कम स्क्रीन पर रिलीज हुई है, हालांकि इसके बावजूद फिल्म ने बहुत शानदार बिजनेस किया है। द कश्मीर फाइल्स को क्रिटिक्स और दर्शकों के पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं और फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का बहुत ज्यादा फायदा हो रहा है।
 
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा पर आधारित है, जिन्हें घाटी में उग्रवाद के शुरुआती दिनों में कश्मीर से भगा दिया गया था।  फिल्म साल 1990 में कश्मीर में हुए नरसंहार और उस दौरान हुई राजनीति को दिखाती है। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और पुनीत इस्सर जैसे कलाकार हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

यामी गौतम और नेहा धूपिया ने किया दिल्ली महिला आयोग का दौरा