Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

महाभारत पर फिल्म बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री, 3 पार्ट में रिलीज होगी 'पर्व'

महाभारत पर फिल्म बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री, 3 पार्ट में रिलीज होगी 'पर्व'

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 21 अक्टूबर 2023 (16:58 IST)
Film Parva An Epic Tale of Dharma: 'द कश्‍मीर फाइल्स' की जबरदस्त सफलता के बाद हाल ही में विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' रिलीज हुई। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होई। अब विवेक अग्निहोत्री ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। इ: फिल्म का नाम 'पर्व : एन एपिक टेल ऑफ धर्मा' है।
 
विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म एस एल भैरप्पा की किताब 'पर्व' पर आधारित है। इस फिल्म को 3 पार्ट्स में बनाया जाएगा और ये एक बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्म होने वाली है। विवेक ने फिल्म का पोस्टर और एक वीडियो शेयर करके इसकी घोषणा की है। 
 
विवेक ने लिखा, बड़ी अनाउंसमेंट- क्या महाभारत इतिहास या पौराणिक कथा है? हम खुशनसीब है कि पद्म भूषण डॉ. एस.एल. भाइरप्पा की मॉडर्न क्लासिकः पर्व-एन एपिक टेल ऑफ धर्मा को लेकर आ रहे हैं। यही कारण है कि पर्व को मास्टरपीस का मास्टरपीस कहा जाता है।
 
इस फिल्म को विवेक की पत्नी पल्लवी जोशी प्रोड्यूस करने जा रही हैं। पल्लवी ने कहा, लिविंग लीजेंड, एस.एल. भैरप्पा के करीब बैठना एक बड़ा सम्मान है, मैंने कभी इस दिन के बारे में सपने में भी नहीं सोचा था। मैं खुश हूं कि मैं पर्व पर एक फिल्म बना रही हूं। मैं समझती हूं कि हमारे कंधों पर कितनी बड़ी जिम्मेदारी है। 
 
पल्लवी ने कहा, पर्व जैसे विषय को संभालना आसान नहीं है, पर लेखक के नजरिए को संभालना भी मुश्किल है। क्या आप जानते है हमारी फिल्म खुद को जानने की यात्रा के बारे में है? पर्व एक ऐसी फिल्म होगी जो 3 भागों में बनाई जाएगी, लेकिन हम इस फिल्म को दो भाषाओं, कन्नड़ और अंग्रेजी में भी बनाने का इरादा रखते हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बॉलीवुड के रिबेल स्टार थे शम्मी कपूर, अभिनय की नई शैली की थी विकसित