Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

विराट-अनुष्का की बेटी से मिलने की किसी को इजाजत नहीं

विराट-अनुष्का की बेटी से मिलने की किसी को इजाजत नहीं
, मंगलवार, 12 जनवरी 2021 (16:00 IST)
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के यहां खुशियों का माहौल है। विरुष्का 11 जनवरी को माता-पिता बने हैं। अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया है। बधाइयों का तांता है। क्या खास और क्या आम, सभी विराट और अनुष्का को बधाई दे रहे हैं। नजदीकी लोग चाहते हैं कि वे नन्हीं परी से मिलने जाए। उसे हाथों में उठाए। उसे गिफ्ट दें, लेकिन विराट और अनुष्का ने पाबंदी लगा रखी है। 
 
सूत्रों के अनुसार विराट-अनुष्का की बेटी से मिलने की किसी को भी इजाजत नहीं है। कोई भी उसे देखने या मिलने नहीं जा सकता। यहां तक कि फूलों और गिफ्ट पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। वर्तमान में जो महामारी फैली हुई है उसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है जो सही भी है। 
क्या होगा नाम? 
इन दिनों मां और पिता के नाम से संतान के नाम को बनाने का रिवाज है। विराट और अनुष्का की इस मुश्किल को फैंस ने आसान कर दिया है। कई फैंस ने सजेस्ट किया है बेटी का नाम अन्वी रखना चाहिए, यह अनुष्का और विराट के नाम से मिलकर बना है। वैसे कहा जा रहा है कि अनुष्का और विराट ने भी यही नाम चुना है। 
 
फिलहाल विराट और अनुष्का को चारों से बधाई मिल रही है और वे इस खास समय का भरपूर मजा ले रहे हैं। दोनों ने 11 दिसम्बर 2017 को शादी की थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बिग बॉस 14 से जैस्मीन के बाहर होने के बाद अली गोनी बेहतर खेलेंगे