Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

क्या विराट कोहली ने फोटो से दिया इशारा, 4 दिन बाद मां बनने वाली हैं अनुष्का!

क्या विराट कोहली ने फोटो से दिया इशारा, 4 दिन बाद मां बनने वाली हैं अनुष्का!
, बुधवार, 6 जनवरी 2021 (12:16 IST)
Photo : Twitter

विराट कोहली (Virat Kohli) ने क्रिकेट (Cricket) से ब्रेक ले लिया है और ऑस्ट्रेलिया (Australia) दौरा अधूरा छोड़ वे पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ समय बीता रहे हैं क्योंकि अनुष्का जल्दी ही मां बनने वाली हैं। 
 
ऐसे समय में अनुष्का के नजदीक विराट रहना चाहते हैं। विराट के इस कदम की कई पूर्व क्रिकेटरों ने आलोचना भी की है, लेकिन विराट को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने वही किया जो वे करना चाहते थे। 
 
हाल ही में विराट ने ट्वीटर पर एक फोटो पोस्ट किया है जिसमें वे विक्ट्री पोज दे रहे हैं। इस फोटो को देख अनुमानों के अंधड़ चल रहे है और लोग अपने-अपने मतलब निकाल रहे हैं। फैंस कमेंट कर अपने मन की बात जाहिर कर रहे हैं। 
 
कुछ का कहना है कि विराट ने चार उंगलियां दिखा कर बताया है कि खुशखबरी 4 दिनों में आने वाली है। दूसरी ओर कुछ का कहना है कि विराट ने दो बार 2 का साइन दिखाया है इसका मतलब 22 है और अनुष्का 22 दिनों बाद मां बनेंगी। कुछ का कहना है कि वे 4 बच्चों का इशारा कर रहे हैं 
 
यदि आप फोटो देख कुछ और मतलब निकालना चाहते हैं तो फोटो हाजिर है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अक्षय की बच्चन पांडे की शूटिंग शुरू, कृति सड़कों पर बाइक दौड़ाती आईं नजर