Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

विक्रम वेधा ने बॉक्स ऑफिस पर किया निराश, रितिक रोशन की मूवी पहले वीकेंड पर सिर्फ इतना कर पाई कलेक्शन

विक्रम वेधा ने बॉक्स ऑफिस पर किया निराश, रितिक रोशन की मूवी पहले वीकेंड पर सिर्फ इतना कर पाई कलेक्शन

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 (15:13 IST)
विक्रम वेधा से बॉलीवुड को बहुत आशाएं थीं। यह एक सफल तमिल फिल्म का रीमेक है। रितिक रोशन जैसा स्टार है। ट्रेलर खूब पसंद किया गया और मसाला फिल्म पसंद करने वालों के अनुरूप है, लेकिन बॉक्स ऑफिस परिणाम ने फिल्म उद्योग को निराश किया है। 
 
विक्रम वेधा की ओपनिंग पहले दिन ही उम्मीद से बहुत कम रही। कहां तो 20 से 25 करोड़ की बात हो रही थी, लेकिन पहले दिन का कलेक्शन सिर्फ 10.58 करोड़ रुपये रहा। इतनी ठंडी ओपनिंग ने बॉलीवुड में सिरहन पैदा कर दी। 
 
पहला दिन निराशाजनक रहने के बाद भी बॉलीवुड को उम्मीद थी कि दूसरे दिन कलेक्शन बढ़ेंगे। कलेक्शन बढ़े जरूर, लेकिन बहुत ही मामूली। दूसरे दिन आंकड़ा 12.51 करोड़ रुपये तक पहुंचा। 
 
तीसरा दिन रविवार होने के बावजूद कलेक्शन महज 13.85 करोड़ रुपये रहे। छुट्टी होने के बावजूद इतने कम कलेक्शन ने साफ इशारा कर दिया कि जनता को इस फिल्म में रूचि नहीं है। 
 
पहले वीकेंड का कलेक्शन महज 36.94 करोड़ रुपये रहा जो कि फिल्म की लागत, बैनर, स्टार कास्ट को देखते हुए बहुत ही कम है। 
 
फिल्म को छोटे शहर और सिंगल स्क्रीन्स से भी उम्मीद थी, लेकिन यहां पर तो हालात और भी बुरे हैं। दशहरे की छुट्टी का भी फिल्म को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद नहीं है। 
 
कुल मिलाकर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है और विक्रम वेधा की असफलता से बॉलीवुड की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आदिपुरुष में क्या रावण को जानबूझ कर मुस्लिम आक्रमणकारियों जैसा दिखाया है?