Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'विघ्नहर्ता गणेश' में दिखाई जाएंगी बैगनवाली भक्त की कथाएं

Webdunia
बुधवार, 9 जून 2021 (11:23 IST)
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के पौराणिक शो 'विघ्नहर्ता गणेश' में जगन्नाथ पुरी की कथाएं जारी रखते हुए अब बैगनवाली भक्त की कथा प्रस्तुत की जाएगी। इसमें दर्शक देखेंगे कि किस तरह एक किसान की बेटी, जो भगवान जगन्नाथ (हितांशु जिंसी) की भक्त है, हमेशा अपनी मधुर आवाज में भजन गाती रहती है।

 
ये लड़की अपने जन्मदिन पर एक बड़ी मुश्किल स्थिति में फंस जाती है, जहां उसके वस्त्र फटने वाले होते हैं। उसकी स्थिति को देखते हुए भगवान जगन्नाथ उसे बचाने के लिए स्वयं खेत में प्रकट होते हैं।
 
इस कहानी के बारे में बताते हुए भगवान जगन्नाथ का रोल निभा रहे हितांशु जिंसी कहते हैं, यह कथा हमें संदेश देती है कि एक निस्वार्थ मन में ईश्वर का वास होता है। ईश्वर सदा हमारा ध्यान रखते हैं। यदि हम निस्वार्थ भाव से अपनी भक्ति और कर्म के प्रति निष्ठावान बने रहेंगे, तो हमें हमेशा हमारे भगवान वापस मिल जाएंगे। 
 
उन्होंने कहा, मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे विघ्नहर्ता गणेश जैसे शो का हिस्सा बनने का मौका मिला, जिसकी हर कहानी में एक सुंदर और विचारोत्तेजक संदेश होता है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments