Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

विद्युत जामवाल ने किया स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म 'क्रैक' का ऐलान, जैकलीन संग आएंगे नजर

विद्युत जामवाल ने किया स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म 'क्रैक' का ऐलान, जैकलीन संग आएंगे नजर

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022 (15:06 IST)
बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म का नाम 'क्रैक : जीतेगा तो जीएगा' है। विद्युत जामवाल स्पोर्ट्स पर आधारित इस फिल्म का सह-निर्माण भी कर रहे हैं। 

 
फिल्म में विद्युत के साथ जैकलीन फर्नांडिस और अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म है, जिसका निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं। क्रैक की शूटिंग पोलैंड में शुरू हो चुकी है।
 
विद्युत जामवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। विद्युत जामवाल ने कहा कि इस वक्त जैसी परिस्थितियां हैं, हमें अपनी सीमाओं को लांघना होगा और ऐसा काम करना होगा, जो नया हो। इसीलिए हम एक्सट्रीम स्पोर्ट्स पर फिल्म क्रैक लेकर आ रहे हैं।
 
फिल्म क्रैक मुंबई की झुग्गी-झोपड़ियों से भूमिगत खेलों की दुनिया में एक आदमी की यात्रा है। यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हो सकती है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बिग बॉस 16 : निम्रत कौर के दीवाने हुए अब्दू रोजिक, शिव बोले- लड़का जवान हो गया...