Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

विद्युत जामवाल ने गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी संग की सगाई, 'कमांडो' स्टाइल में पहनाई अंगूठी

Webdunia
सोमवार, 13 सितम्बर 2021 (13:20 IST)
बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल इन दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि विद्युत ने अपनी गर्लफ्रेंड फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से सगाई कर ली है। अब इन खबरों पर एक्टर ने ऑफिशियल मुहर लगा दी है।

 
विद्युत जामवाल ने नंदिता महतानी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ विद्युत ने बताया कि उन्होंने कमांडो अंदाज में सगाई की है। एक तस्वीर में विद्युत और नंदिता दीवार पर चढ़ते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वो ताज महल को निहारते दिख रहे हैं।
 
आर्मी फैमिली से नाता रखने वाले विद्युत ने नंदिता को प्रपोज करने के लिए आगरा के पास स्थित मिलेट्री कैम्प पहुंचे। जब दोनों रैपलिंग करते हुए 150 मीटर लंबी दीवार पर चढ़ गए, जब विद्युत ने नंदिता को प्रपोज किया। उनके हां कहते ही विद्युत ने अंगुठी उन्हें पहना दी। 
 
विद्युत जामवाल ने बताया कि उनकी सगाई एक सितंबर को हो चुकी है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'क्या ये कमांडो की तरह था।' इसके साथ उन्होंने अंगूठी का इमोजी भी लगाया है।
 
नंदिता एक फैशन डिजाइनर हैं। वह कई शोज के लिए ड्रेस डिजाइन कर चुकी हैं। नंदिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नंदिता की पहली शादी करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर से हुई थी। नंदिता से तलाक होने के बाद संजय ने करिश्मा कपूर से शादी की थी। हालांकि बाद में उनका भी तलाक हो गया।
 
बता दें कि विद्युत जामवाल एक ऐसे एक्टर हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ ही साथ सर्वश्रेष्ठ मार्शल आर्टिस्ट भी हैं। हाल ही में गूगल ने विद्युत जामवाल को विश्व के सर्वश्रेष्ठ मार्शल आर्टिस्ट में से एक माना था। वह जल्द ही फिल्म 'खुदा हाफिज' के सीक्वल में नजर आने वाले हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments