Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

विद्या बालन की 'जलसा' का टीजर आया सामने, इस दिन अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी फिल्म

Webdunia
शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (15:00 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन और शेफाली शाह जल्द ही फिल्म 'जलसा' में साथ नजर आने वाली हैं। बीते दिनों इस फिल्म से दोनों एक्ट्रेसेस का फर्स्ट लुक सामने आया था। अब प्राइम वीडियो ने थ्रिलर ड्रामा, ‘जलसा’ का मनोरंजक टीज़र रिलीज कर दिया है।

 
जलसा का टीजर दर्शकों को उस दुनिया में ले जाता है जो रोमांच से भरा है, और हमें इस बेहद आकर्षक और मनोरम कहानी में आगे जो होने वाला है, उसकी एक झलक देता है। टीजर में एक एक्सीडेंट होते दिखाया गया है। विद्या बालन और शेफाली शाह पैनिक करतीं और परेशान होती नजर आ रही हैं। फिल्म में एक्टर इकबाल खान भी हैं।
 
मंत्रमुग्ध कर देने वाले अभिनय और स्टोरीलाइन से भरपूर, थ्रिलर ड्रामा 'जलसा' आपको जोड़े रखने का वादा करता है, जिससे आप और ज्यादा आकर्षण की अपेक्षा रखते हैं। जलसा का ग्लोबल प्रीमियर 18 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर भारत और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में होगा।
 
सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित 'जलसा' संयुक्त रूप से भूषण कुमार, कृष्ण कुमार (टी-सीरीज़), विक्रम मल्होत्रा, शिखा शर्मा (अबुदंतिया एंटरटेनमेंट) और सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्मित है। फिल्म में विद्या बालन, शेफाली शाह, मानव कौल, रोहिणी हट्टंगड़ी, इकबाल खान, विधात्री बंदी, श्रीकांत मोहन यादव, शफीन पटेल, और सूर्या कसीभटला जैसे ख़ास कलाकार एक तारकीय भूमिका निभा रहे हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments