Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

विद्या बालन, एकता कपूर और शोभा कपूर को मिला ऑस्कर से न्यौता, कर सकेंगी वोटिंग

विद्या बालन, एकता कपूर और शोभा कपूर को मिला ऑस्कर से न्यौता, कर सकेंगी वोटिंग
, शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (13:17 IST)
एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने नए सदस्यों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में उन कलाकारों को शामिल किया गया है जिन्हें प्रतिष्ठित फिल्म एकेडमी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन, प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को भी ऑस्कर की तरफ से न्योता मिला है। 

 
विद्या, एकता और शोभा अकादमी अवॉर्ड की क्लास 2021 का हिस्सा बनने जा रही हैं। तीनों ऑस्कर में वोटिंग कर सकेंगी। ऑस्कर के लिए फिल्मों की वोटिंग करने के लिए तैयार की गई 2021 की इस क्लास में 46 पर्सेंट महिलाएं, 39 पर्सेंट अंडर रिप्रेजेंटेड समूहों और 53 पर्सेंट दुनियाभर के 50 देशों से शामिल किए गए।
 
इस लिस्ट में कई पॉपुलर पर्सनैलिटीज का नाम है जैसे आंद्रा डे, वैनेसा किर्बी, रॉबर्ट पैटिनसन और युह-जंग यून शामि हैं। अकादमी के नए सदस्यों की सूची में पहले से ऑस्कर नामांकित 89 नाम शामिल हैं, जिनमें से 25 ऑस्कर विजेता हैं।
 
इससे पहले बॉलीवुड से प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, इरफान खान, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, ऐश्वर्या राय, सलमान खान, गौतम घोष और बुद्धदेब दासगुप्ता ऑस्कर की वोटिंग में शामिल हो चुके हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

इस वजह से शत्रुघ्न सिन्हा ने रिजेक्ट कर दी थी 'शोले'