Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने बेबुनियाद खबरों को किया खारिज, सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी फिल्म फिल्म 'शिकारा'

Webdunia
रविवार, 24 नवंबर 2019 (13:16 IST)
फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'शिकारा' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में छाई हुई है। बीते कई दिनों से कई फिल्म को लेकर खबरें आ रही थी की यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी लेकिन अब इन सभी अफवाहों पर विराम लग गया है।


हाल ही में विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्म शिकारा के इर्दगिर्द घूम रही सभी खबरों को ख़ारिज कर दिया है। विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया पर इन सभी ख़बरों का खंडन करते हुए, पुन: पुष्टि की है कि फिल्म शिकारा 7 फरवरी 2020 को सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी।
 
रीकन्फर्म करते हुए, विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने ट्वीट किया, This is Fake News! As announced earlier, Shikara releases in Theatres on 7th Feb.

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म शिकारा को कश्मीर से एक प्रेम पत्र के रूप में वर्णित किया गया है, जिसे देख कर ऐसा लग रहा है कि फिल्म निर्माता अपनी इस आगामी फिल्म के साथ खूबसूरत वादियों से एक ओर ताजा कहानी के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
 
ALSO READ: साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'छिछोरे' ने ताइवान में की शानदार शुरुआत
 
फिल्म निर्माता ने हाल ही में अपनी प्रतिष्ठित फिल्म परिंदा से वीडियो और क्लिप साझा करते हुए 30 साल पूरे होने का जश्न मनाया था जो आज भी भारतीय सिनेमा की एक आइकॉनिक फिल्म है।

वही, अब अपनी अगली फिल्म शिकारा के साथ, विधु दर्शकों के सामने फिल्म-निर्माण का एक ओर बेहतरीन नमूना पेश करने के लिए तैयार है जहां वह जम्मू-कश्मीर की कहानियों पर आधारित एक कहानी पेश करेंगे।
 
फिल्म की नई रिलीज तारीख की घोषणा के साथ, दर्शकों की रुचि और उत्साह के साथ अपने चरम पर है। विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा - अ लव लेटर फ्रॉम कश्मीर' अब 7 फरवरी, 2020 में रिलीज के लिए तैयार है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, यह फिल्म विनोद चोपड़ा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

जब अपने 5 महीने के बेटे को होटल में ही भूल गई थीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments