Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शो 'मोसे छल किए जाए' में मुख्य किरदार निभाएंगी विधि पांड्या

Webdunia
शनिवार, 29 जनवरी 2022 (12:16 IST)
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के अपकमिंग शो 'मोसे छल किए जाए' में एक्ट्रेस विधि पांड्या, सौम्या वर्मा नाम की एक महत्वाकांक्षी, दृढनिश्चयी और स्वतंत्र महिला की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। यह शो 7 फरवरी से प्रसारित होगा।

 
मायानगरी मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित इस शो में एक महत्वाकांक्षी और संघर्षशील टीवी लेखक सौम्या वर्मा और एक आकर्षक और सफल टीवी निर्माता अरमान ओबेरॉय (विजयेंद्र कुमेरिया) की जर्नी को पेश करेगा। ऊपर से तो दोनों का रिश्ता एकदम सही लगता है। 
 
सौम्या को अरमान के साथ अपनी शादी बराबरी की लगती है। उसे लगता है कि उसका पति उसकी महत्वाकांक्षाओं का समर्थन कर रहा है, लेकिन अरमान का एक धोखेबाज पक्ष है जिसके बारे में कोई नहीं जानता। क्या सौम्या को कभी पता चलेगा कि अरमान उसके सपनों के साथ छेड़छाड़ कर रहा है?
 
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए विधि पंड्या ने कहा, मैं इस शो का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मेरा किरदार बहुत मजबूत, स्वतंत्र और महत्वाकांक्षी है लेकिन फिर भी उसके मन में अपने परिवार के लिए बेहद प्यार और सम्मान है। 
 
उन्होंने कहा, एक तरह से, मैं अपने इस किरदार से खुद को रिलेट कर पाती हूं क्योंकि मैं भी सपनों का पीछा करने और कड़ी मेहनत करके उन्हें सच में बदलने में विश्वास रखती हूं। लेकिन जल्द ही सौम्या के लिए चीजें बदल जाएंगी क्योंकि सौम्या की शादी अरमान ओबेरॉय से हुई है, जो एक सफल व्यक्तित्व है। शो में दर्शकों के लिए बहुत कुछ है और मुझे उम्मीद है कि मेरा किरदार उनके साथ तालमेल बिठाएगा।

यह भी पढ़िए: 
 
उल्लू एप पर जघन्य उपाय में पति की सेक्सी गर्लफ्रेंड की तरह बनने के चक्कर में पत्नी बनी हैवान 
 
साल 2021 की ये रहीं टॉप 10 फिल्में, सूर्यवंशी दूसरे नंबर पर 
 
राजकुमार राव ने पत्नी की ऐसी तस्वीर की शेयर की आए भद्दे कमेंट्स 
 
श्वेता तिवारी के ब्रा वाले बयान पर हिंदू संगठन ने दी धमकी 
 
सनी लियोनी के सेक्सी वीडियो देखता था ओसामा बिन लादेन  

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ