Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनी Bad Newz, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

WD Entertainment Desk
शनिवार, 20 जुलाई 2024 (13:50 IST)
Bad Newz movie box office collection: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल, तृप्‍त‍ि डिमरी और एमी विर्क की कॉमेडी फिल्म 'बैड न्यूज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने बॉक्‍स ऑफिस पर तगड़ी शुरुआत की है। आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी 'बैड न्यूज' विक्की कौशल के लिए गुड न्यूज लेकर आई है। 
 
फिल्म 'बैड न्यूज' विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी है। इसने साल 2019 में रिलीज विक्की की 'उरी: द सर्जिकल स्‍ट्राइक' को पहले दिन की कमाई के मामले में पछाड़ दिया है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8.62 करोड़ रुपए का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। रिलीज से पहले फिल्‍म ने 2.67 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी। वीकेंड पर इस फिल्म के कलेक्शन में और भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है। 
 
पहले दिन सुबह से रात तक 'बैड न्यूज' के हर शोज में दर्शकों की संख्‍या लगातार बढ़ी है। रात के शोज में सिनेमाघरों में 37% से अधिक सीटों पर दर्शक नजर आए। औसतन हर शो में 23% सीटों पर दर्शक मौजूद थे।
 
फिल्म 'बैड न्यूज' विक्की कौशल की टॉप 5 फिल्मों में नंबर 1 बन गई है। इससे पहले 'उरी: द सर्जिकल स्‍ट्राइक' ने 8.20 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी। वहीं राजी ने 7.53 करोड़, सैम बहादुर ने 6.25 करोड़ और जरा हटके जरा बचके ने 5.49 करोड़ रुपए का ओपनिंग कलेक्शन किया था। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments