Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

विक्की कौशल ने खरीदी नई कार, तस्वीर शेयर कर बोले- वेलकम होम बडी

विक्की कौशल ने खरीदी नई कार, तस्वीर शेयर कर बोले- वेलकम होम बडी
, रविवार, 4 जुलाई 2021 (15:27 IST)
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अक्सर कैटरीना कैफ के संग रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। विक्की सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। 

 
हाल ही में विक्की कौशल ने फैंस को अपने नए दोस्त से मिलवाया है। दरअसल, विक्की कौशल ने एक नई रेंज रोवर खरीदी है। अपनी नई कार ने साथ विक्की ने एक तस्वीर शेयर की है। 
 
तस्वीर में विक्की कार के सामने खड़े मुस्कराते नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा, 'वेलकम होम बडी।'
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल जल्द ही सैम मानेकशॉ की बायोपिक 'सैम बहादुर' में मुख्य किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह सरदार उधम सिंह और मिस्टर लेले में दिखाई देंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

येलो कलर की बिकिनी में कियारा आडवाणी ने शेयर की हॉट तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल