Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

विक्रम गोखले के निधन की उड़ी अफवाह, एक्टर की बेटी बोलीं- सलामती के लिए दुआ करें

विक्रम गोखले के निधन की उड़ी अफवाह, एक्टर की बेटी बोलीं- सलामती के लिए दुआ करें

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 24 नवंबर 2022 (11:22 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले को बीते दिनों पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विक्रम की हालात काफी नाजुक बनी हुई है। हाल ही में अफवाह उड़ी की विक्रम का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वहीं अब उनकी बेटी ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। 

 
विक्रम गोखले की बेटी ने बताया की उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने लोगों से उपने पिता की सलामती के लिए दुआएं करने के लिए कहा है। 
 
विक्रम गोखले कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। वह हम दिल दे चुके सनम, भूल भुलैया, दिल से, दे दना दन, मिशन मंगल जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह इन दिनों टीवी शो 'तुझे में गीत गा रहा है' में एक भूमिका निभा रहे हैं। 
 
विक्रम गोखले ने एक्टिंग के अलावा लेखन और निर्देशन के क्षेत्र में भी काम किया है। उन्होंने 2010 में रिलीज फिल्म 'आघात निर्देशन किया था। विक्रम गोखली मराठी‍ सिनेमा के दिग्गज कलाकार हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

गलवान का जिक्र कर ऋचा चड्ढा ने किया भारतीय सेना का अपमान! हुईं ट्रोल