Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

तनुश्री क्यों नहीं आई ईशिता-वत्सल की शादी में?

Webdunia
'टारजन: द वंडर कार' और 'जस्ट मोहब्बत' फेम वत्सल सेठ ने एक्ट्रेस ईशिता दत्ता से 28 नवंबर को शादी कर ली, जो लोगों के लिए आश्चर्यजनक था। मुंबई के इस्कॉन मंदिर में दोनों ने फेरे लिए। 'फिरंगी' एक्ट्रेस ईशिता दत्ता 'आशिक बनाया आपने' एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की छोटी बहन हैं। शादी में इंडस्ट्री से कुछ लोग शामिल हुए, लेकिन हैरानी की बात थी कि तनुश्री शादी में शामिल नहीं थीं। 
 
एक सूत्र से पता चला कि तनुश्री के शादी में ना होने की कोई खास वजह नहीं थी। तनुश्री पिछले कुछ वर्षों से बहुत ट्रेवल कर रही हैं। ईशिता की शादी बहुत जल्दी में हुई, इसलिए तनु शादी में नहीं पहुंच पाईं। इन दिनों तनुश्री आध्यात्मिक पथ पर हैं और शादी में ना होने का एक कारण यह भी हो सकता है। हालांकि, ईशिता ने शादी से पहले अपनी बड़ी बहन से बात की थी। वे दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब हैं।


 
यह भी पता चला है कि तनुश्री को उनकी छोटी बहन की शादी के बारे में बताया गया था, लेकिन उनके लिए मुंबई में शादी अटेंड करने के लिए देर हो चुकी थी। फिलहाल वे अमेरिका में अध्यात्म में लगी हुई हैं।  
 
वत्सल सेठ और ईशिता दत्ता एक-दुसरे को टीवी शो 'रिश्तों का सौदागर - बाजीगर' से डेट कर रहे थे। ईशिता से वत्सल 10  साल बड़े हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments