Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'कसौटी जिंदगी की' शो का वरुण शर्मा की लव स्टोरी में था अहम रोल, एक्टर ने बताया मजेदार किस्सा

Webdunia
सोमवार, 1 मार्च 2021 (15:56 IST)
बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा जल्द ही फिल्म 'रूही' में नजर आने वाले हैं। वरुण अब तक कुछ फिल्मों में ही नजर आए है लेकिन बावजूद इसके उन्होंने अपने काम से एक अलग पहचान बनाई है। 

 
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वरुण शर्मा ने अपनी लव लाइफ पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि किस तरह टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' का उनकी लव लाइफ में अहम योगदान रहा है। वरुण शर्मा ने कहा, स्कूल के दिनों में मुझे एक लड़की अच्छी लगती थी लेकिन वो मोबाइल फोन से पहले का वक्त है। तब लैंडलाइन फोन्स पर बात हुआ करती थी जिस वजह से पेरेंट्स के आसपास होने पर बात करना मुश्किल होता था।
 
उन्होंने कहा, खुशकिस्मती से उसकी और मेरी, हम दोनों की मां कसौटी जिंदगी की देखती थीं तो मैं उस समय उसको कॉल करता था। हमें ब्रेक का टाइम भी पता चल गया था तो हम जानते थे कि कब कॉल काटनी है और कब फिर से कॉल करनी है। लेकिन बाद में यह शो खत्म हो गया और मेरा रिलेशनशिप भी।
 
वरुण से पूछा गया कि क्या इस शो के नए सीजन के साथ भी उनकी लव लाइफ में ऐसा कुछ हुआ तो एक्टर ने कहा, 'दुर्भाग्य से मेरी लव लाइफ में कोई सीक्वल नहीं था।' 
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल वो राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म रूही में नजर आएंगे। इसके अलावा वो रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह के साथ दिखेंगे। इसके अलावा वरुण शर्मा फिल्म फुकरे 3 भी नजर आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments