Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भूमि पेडनेकर और किआरा आडवाणी के साथ इस फिल्म में रोमांस करेंगे वरुण धवन

भूमि पेडनेकर और किआरा आडवाणी के साथ इस फिल्म में रोमांस करेंगे वरुण धवन
, बुधवार, 27 नवंबर 2019 (11:48 IST)
वरुण धवन को लेकर निर्देशक शशांक खेतान ने 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' नामक दो हिट फिल्में बनाई हैं। एक बार फिर ये दोनों साथ काम करने जा रहे हैं। 
 
सूत्रों के मुताबिक शशांक की अगली फिल्म की स्क्रिप्ट निर्माता करण जौहर को पसंद आ गई है और उन्होंने फिल्म बनाने की मंजूरी दे दी है। फिल्म में वरुण की हीरोइनें भी फाइनल हो गई हैं। 
 
भूमि पेडनेकर और किआरा आडवाणी के साथ वरुण रोमांस करते दिखाई देंगे। ये तीनों पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन अगले वर्ष के मध्य से इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। 
 
वरुण की लंबे समय से फिल्म रिलीज नहीं हो रही है और उनके फैंस फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। वरुण इस समय अपने पिता डेविड धवन के निर्देशन में बन रही फिल्म कुली नं. 1 की शूटिंग कर रहे हैं। वे श्रीराम राघवन की भी अगली फिल्म शुरू करने वाले हैं। दोनों बदलापुर नामक फिल्म साथ कर चुके हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

रिलीज से पहले विवादों में फंसी सलमान की 'दबंग 3', इस वजह से उठ रही रोक लगाने की मांग