Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

वरुण धवन और कृति सेनन की 'भेड़िया' का टीजर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Webdunia
सोमवार, 22 फ़रवरी 2021 (10:35 IST)
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कृति सेनन की जोड़ी दिनेश विजान की हॉरर फिल्म 'भेड़िया' में नजर आने वाली है। 'स्त्री' और 'रूही' के बाद 'भेड़िया' दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस की तीसरी हॉरर फिल्म होगी। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करने के साथ ही इसका टीजर भी रिलीज कर दिया गया है।

टीजर वीडियो में दिखाया गया है कि घने जंगल में एक आदमी अचानक भेड़िया बन जाता है। माना जा रहा है कि इस भेड़िये के किरदार में वरुण धवन होंगे। कृति सेनन के किरदार के बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है। सोशल मीडिया पर टीजर को रिलीज करते हुए वरुण धवन ने लिखा, 'भेड़िया का प्रणाम स्त्री जी और रूही जी को।'
 
टीजर में बताया गया है कि यह फिल्म 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म को अमर कौशिक निर्देशित कर रहे हैं। यह एक हॉरर कॉमेडी होगी और फैंस इस अनाउंसमेंट के बाद काफी उत्साहित हैं। 
 
दिलवाले के बाद वरुण धवन और कृति सेनन की साथ में यह दूसरी फिल्म होगी। फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन के अलावा अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments