Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

वरुण धवन ने लिए नताशा दलाल संग सात फेरे, सामने आई शादी की खूबसूरत तस्वीरें

Webdunia
सोमवार, 25 जनवरी 2021 (10:17 IST)
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग शादी कर ली है। अलीबाग के रिजॉर्ट 'द मेंशन हाउस' में इस कपल ने सात फेरे लिए। फैंस वरुण की शादी की तस्वीरों के लिए काफी बेकरार थे। आखिरकार वरुण ने अपनी शादी की पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर कर दी है।

 
इस तस्वीर में वरुण धवन नताशा के साथ शादी रचाते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में वरुण धवन और नताशा दलाल के चेहरे की खुशी देखने वाली है। 
 
वरुण धवन और नताशा दलाल की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर इस कपल पर प्यार बरसा रहे हैं। वरुण धवन के पिता शादी के दौरान काफी खुश नजर आए। सामने आई तस्वीर में वो वरुण और नताशा के ऊपर फूल बरसाते नजर आ रहे हैं और उनकी खुशी साफ-साफ देखी जा सकती है।
 
बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी कई सेलेब पहुंचे। करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और जोआ मोरानी वरुण-नताशा की ग्रेंड वेडिंग का हिस्सा बने। 
 
वरुण धवन और नताशा दलाल बचपन के दोस्त हैं। वरुण धवन और नताशा दलाल समय-समय पर साथ नजर आते रहे हैं और अंत में इन दोनों ने शादी करके अपने प्यार पर सामाजिक मुहर भी लगा दी है। बताया जा रहा है कि वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी का रिसेप्शन 26 जनवरी को होगा, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल होंगे।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments