Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

काम में व्यस्त अनुष्का नहीं दे पा रही पति विराट को अपना समय

काम में व्यस्त अनुष्का नहीं दे पा रही पति विराट को अपना समय
काफी समय से आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'सुई धागा' की चर्चा चल रही थी। इसमें एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और एक्टर वरुण धवन साथ नज़र आने वाले हैं। कई महीनों पहले ही दोनों ने फिल्म के लिए एक प्रोमो शूट किया था। जिसमें सुई-धागा को महात्मा गांधी से जोड़ा गया था। फिल्म की तैयारी शुरू होने जा रही है। 
 
फिल्म दो लोगों की कहानी है जो अपने दम पर कुछ करना चाहते हैं। इसमें अनुष्का और वरुण लीड में होंगे। फिलहाल अनुष्का अपनी फिल्म 'ज़ीरो' और 'परी' में व्यस्त हैं। शादी के बाद ज़ीरो उनकी पहली फिल्म होगी। काम में अनुष्का इतनी व्यस्त हो गई हैं कि विराट को भी समय नहीं दे पा रही हैं। 

 
फिल्म के लिए अनुष्का ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने कढ़ाई सीखने के लिए वर्कशॉप ली। फिल्म में उनके और वरुण के लुक के कुछ फोटोज़ भी वायरल हुए हैं। 'सुई-धागा' को शरत कटारिया डायरेक्ट कर रहे हैं। साथ ही आदित्य चोपड़ा और मनीष शर्मा इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

'वीरे की वेडिंग' या 'वीरे दी वेडिंग'