Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

वैभवी उपाध्याय ने आखिरी दम तक की थी अपनी जान बचाने की कोशिश, लेकिन नहीं हुईं कामयाब

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 26 मई 2023 (13:02 IST)
Vaibhavi Upadhyaya Death: 'साराभाई वर्सेज साराभाई' की एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का 23 मई को एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। वैभवी के अचानक निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वैभवी अपने मंगेतर के साथ उनकी कार में हिमाचल प्रदेश की तीर्थन घाटी घूमने जा रही थीं। उसी दौरान बंजार के पास उनकी गाड़ी ने अचानक कंट्रोल खो दिया और वह 50 फुट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। 
 
इस हादसे में वैभवी का निधन हो गया लेकिन उनके मंगेतर जय सुरेश गांधी की जान बच गई। पुलिस की टीम इस दुघर्टना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं अब इस हादसे में कई बाते निकलर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद वैभवी ने कार की खिड़की से बाहर निकलने की कोशिश की थी।
 
 
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि वैभवी ने गाड़ी का शीशा तोड़ने की कोशिश की थी, पर उनके सिर में काफी गहरी चोट लगी थी। उन्हें बंजार के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
 
पुलिस ने कहा कि गाड़ी हाई स्पीड में चलाई जा रही थी और इसी वजह से यह हादसा हुआ है। इस एक्सीडेंट में वैभवी ने तो दम तोड़ दिया, लेकिन उनके मंगेतर जय सुरेश गांधी की जान बच गई। पुलिस ने बताया कि ड्राइविंग करते हुए लापरवाही का केस रजिस्टर हो चुका है। छानबीन चल रही है। 
 
वैभवी उपाध्याय टीवी की मशहूर एक्ट्रेस थीं। उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है, लेकिन असली पहचान उन्हें 'साराभाई वर्सेज साराभाई' से ही मिली थी। इसके अलावा वह दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' में भी काम कर चुकी थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments