Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इजिप्ट की रानी बनीं उर्वशी रौटेला, इतने करोड़ है एक्ट्रेस की ड्रेस की कीमत

Webdunia
शनिवार, 7 नवंबर 2020 (14:55 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला अपने फैशन स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उर्वशी की 'अरब फैशन वीक' की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस अरब फैशन वीक में शोस्टॉपर बनने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

 
अरब फैशन वीक के दौरान ही उर्वशी रौटेला स्टारर फर्न अमेटो की एक शॉर्ट फिल्म भी रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने 'इजिप्ट की रानी क्लियोपेट्रा' का किरदार निभाया है। इजिप्ट की रानी के किरदार में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उर्वशी ने अपने रोल में जो आउटफिट पहना था, उसका दाम सुनकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं।
उर्वशी रौटेला के इस गोल्ड की ड्रेस की कीमत 5 मिलियन डॉलर है। जिसकी कीमत भारतीय रुपए में 37 करोड़ से ज्यादा है। उर्वशी ने अपने इस खास लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
 
हाल ही में उर्वशी नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी में शामिल हुईं थी। उर्वशी ने नेहा की शादी में लैक्सर कट लंहगा पहना था। इस लहंगे में उर्वशी बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। उर्वशी ने शादी में रेनू टंडन का आउटफिट को पहना था। उर्वशी की स्टाइलिस्ट सांची जुनेजा के मुताबिक उनके लहंगे और ज्वैलरी की कीमत करीब 55 लाख है
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौटेला आखिरी बार ‘वर्जिन भानुप्रिया’ में नजर आईं थी। इससे पहले वह ‘पागलपंती’ और ‘हेट स्टोरी 4’ में भी नजर आ चुकी हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments