Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मिस यूनिवर्स 2021 को जज करने के लिए उर्वशी रौटेला को मिली इतनी फीस

मिस यूनिवर्स 2021 को जज करने के लिए उर्वशी रौटेला को मिली इतनी फीस
, बुधवार, 22 दिसंबर 2021 (15:07 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। एक्ट्रेस इंटरनेशनल लेवल तक अपनी पहचान बना चुकी हैं। उर्वशी हाल ही में मिस यूनिवर्स 2021 को जज करती हुई नजर आई थीं। वह मिस यूनिवर्स के इतिहास में सबसे कम उम्र की जजों में से एक थीं।

 
लेकिन क्या आप जानते हैं उर्वशी रौतेला को मिस यूनिवर्स 2021 को जज करने की कितनी फीस मिली थी। उन्हें इसके लिए 1.2 मिलियन डॉलर्स यानि 8 करोड़ रुपए मिले हैं। ये एक बड़ी रकम है। उर्वशी शायद ही फिल्मों के लिए इतने रुपए चार्ज करती हैं, मगर इस काम के लिए एक्ट्रेस को भारी रकम मिली है।
 
यह प्रतियोगिता भारत के लिए और भी खास रही है। क्योंकि पंजाब की हरनाज संधू ने ही मिस यूनिवर्स 2021 का ताज अपने नाम किया है। वहीं भारत की ओर से जज पैनल में उर्वशी को बैठने का मौका मिला। उर्वशी रौटेला देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने 44 मिलियन फॉलोअर्स भी पूरे किए हैं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करे तो उर्वशी रौटेला आखिरी बार फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' में नजर आई थीं। वह जल्द ही एक बिग बजट की तमिल फिल्म में दिखेंगी। इस फिल्म में वह एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा वह ब्लैक रोज में दिखेंगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सरकारी गवाह बनेंगी नोरा फतेही