Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

उर्वशी रौटेला ने हासिल की यह उपलब्धि, सभी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को छोड़ा पीछे

Webdunia
गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (15:48 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया उर्वशी रौटेला अपनी खूबसूरत अदाओं और फैशन को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
 
वहीं अब उर्वशी ने अपने नाम एक और खिताब हासिल किया है। जिसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दी है। दरअसल हाल ही में उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लेटेस्ट पोस्ट किया है। इस पोस्ट के जरिये उर्वशी ने बताया है कि वो इराक देश की बगदाद स्टाइल स्ट्रीट मैगज़ीन के कवर पर आने वाली पहली एशियाई इंडियन एक्ट्रेस बनी हैं। 
 
उर्वशी ने इस पोस्ट में मैगज़ीन के कवर की तस्वीर भी शेयर की है। उर्वशी रौटेला मैगजीन के कवर पर अबाया-इराकी पारंपरिक पोशाक पहने हुए और घोड़े पर पट्टा लिए बेहद खूबसूरत लग रही हैं, उनका यह लुक पारंपरिक इराकी हेडपीस के साथ पूरा हुआ। 
 
कवर पर लिखा गया कि 'ऐसा कौन लगता है जो अब बॉलीवुड चलाता है? उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की यंग सुपरस्टार।' बगदाद स्टाइल स्ट्रीट के कवर पर होने के नाते उर्वशी रौटेला ने नई अचीवमेंट हासिल की है।
 
बता दें कि उर्वशी साल 2020 में वर्जिन भानुप्रिया और पागलपंती जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। साल 2015 में सिंह साहब द ग्रेट में सनी देओल के साथ डेब्यू करने वाली उर्वशी हाल ही में एक लड़की भीगी भागी से और तेरी लोड वे में नजर आ चुकी हैं। 
 
उर्वशी रौटेला के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट हैं। वह जल्द ही वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में रणदीप हुड्डा के साथ नजर आएंगी। साथ ही वो मोहन भारद्वाज की अगली फिल्म 'ब्लैक रोज' में भी काम कर रही है।  
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments