Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'जीरो डार्क 30' का इंडियन वर्जन है विक्की कौशल अभिनीत फिल्म "उरी"!

2016 के सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित

Webdunia
साल 2019 की चर्चित फिल्मों में से एक, आरएसवीपी की फिल्म 'उरी' ने भारतीय सेना के इतिहास में घटी इस घटना को देखने के लिए सभी को उत्साहित कर दिया है। 11 जनवरी को रिलीज होने वाली युद्ध ड्रामा फ़िल्म "उरी" में सर्जिकल स्ट्राइक के पीछे की वास्तविकता को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा, तो वही उरी अंतर्राष्ट्रीय हिट 'जीरो डार्क थर्टी' के समान है। 
 
2016 के सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित, आदित्य धर के निर्देशन में बनी उरी में पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सेना की वीरता को दर्शाया गया है। भारतीय सेना के इतिहास में पहली बार, हमारे देश ने एक दुश्मन पर हमला करने की पहल की थी, जिससे यह जंग और अधिक विशेष हो गई थी।
 
सर्जिकल स्ट्राइक में जिस तरह भारतीय सेना ने आतंकवादियों का सफाया करने के लिए दुश्मनों की भूमि में प्रवेश किया था, ठीक ऐसा हमला साल 2011 में देखा गया था जब अमेरिकी सेना के अधिकारियों ने पाकिस्तान में घुसकर ओसामा बिन लादेन को मार डाला था। 
 
2011 के अमेरिकी हमले को उजागर करते हुए, फ़िल्म "ज़ीरो डार्क थर्टी" को वास्तविक जीवन की घटना के भयंकर और प्रामाणिक चित्रण को पेश करने के लिए दुनिया भर से सराहना प्राप्त हुई थी। सर्जिकल स्ट्राइक के पीछे की हकीकत से पर्दा उठाने के लिए तैयार विक्की कौशल अभिनीत "उरी" अब जीरो डार्क थर्टी के भारतीय वर्शन को दर्शकों के सामने पेश करने के लिए तैयार है।
 
उस ख़ौफ़नाक रात की कहानी को दर्शाते हुए जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था, निर्माताओं द्वारा जारी की गए यूनिट और शार्ट प्रोमो में भारतीय सेना द्वारा उरी में पाकिस्तानियों द्वारा आतंकवादी हमले के प्रतिशोध में शुरू किए गए खतरनाक ऑपरेशन का प्रदर्शन किया गया है जिसमें 19 भारतीय सैनिकों की मौत हो गई थी।
 
आरएसवीपी मूवीज़ द्वारा निर्मित और आदित्य धर द्वारा निर्देशित, फिल्म में विक्की कौशल, यामी गौतम और परेश रावल अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। उरी 11 जनवरी 2019 में रिलीज होने के लिए तैयार है।  

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

जब अपने 5 महीने के बेटे को होटल में ही भूल गई थीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments