Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ा

उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने अनोखी उप‍लब्धि हासिल की है और बाहुबली 2 जैसी फिल्म के एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Webdunia
उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने चौथे सप्ताह में प्रवेश कर लिया है और अभी भी यह फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। मणिकर्णिका और एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा से ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उरी के आ रहे हैं और यह फिल्म अद्‍भुत प्रदर्शन कर रही है। 
 
उरी ने चौथे सप्ताह में शुक्रवार 3.43 करोड़ रुपये, शनिवार 6.53 करोड़ रुपये और रविवार 8.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 24 दिनों में भारत से यह फिल्म 189.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
उरी ने एक अनोखी उपलब्धि हासिल की है। बाहुबली 2 जैसी विशालकाय ब्लॉकबस्टर फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म ने 23 (6.53 करोड़ रुपये) और 24 वें दिन (8.71 करोड़ रुपये) सर्वाधिक कलेक्शन करने का कीर्तिमान बनाया है। 
 
बाहुबली ने 23वें दिन 6.35 करोड़ रुपये और 24वें दिन 7.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि कुल कलेक्शन के मामले में बाहुबली 2 बहुत आगे है। 
 
उरी ने पहले सप्ताह में 71.26 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 62.77 करोड़ रुपये, तीसरे सप्ताह में 37.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यहां उल्लेखनीय बात यह है कि उरी ने तीसरे सप्ताह में संजू (तीसरे सप्ताह में 31.62 करोड़ रुपये), पद्मावत (तीसरे सप्ताह में 31.75 करोड़ रुपये) और सिम्बा (तीसरे सप्ताह में 20.06 करोड़ रुपये) से ज्यादा कलेक्शन किया है। 
 
फिल्म 200 करोड़ की ओर तेजी से बढ़ रही है और फिल्म ने अपने लाजवाब प्रदर्शन से फिल्म उद्योग को चकित कर दिया है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments