Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

यूपी चुनाव में नहीं चला 'बिकिनी गर्ल' अर्चना गौतम का जादू, जमानत भी हो सकती है जब्त

Webdunia
गुरुवार, 10 मार्च 2022 (16:11 IST)
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में एक बार योगी सरकार का जादू चल गया है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनना तय है। यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सबसे चर्चित चेहरा रहीं मॉडल अर्चना गौतम का जादू भी मतदाताओं पर नहीं चल सका।

 
अर्चना गौतम कांग्रेस के टिकट से मेरठ की हस्तिनापुर सीट से चुनाव लड़ रही थीं। अर्चना साल 2018 में मिस बिकिनी गर्ल इंडिया का अवॉर्ड जीत चुकी हैं। लेकिन अर्चना का हुस्न का जादू राजनीति में नहीं चल सका। वह अपनी जमानत तक नहीं बचा पा रही हैं।
 
अर्चना गौतम को 14वें राउंड तक की मतगणना में अब तक केवल 766 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी दिनेश खटीक को 55200 वोट मिले हैं और गठबंधन के प्रत्याशी सपा नेता योगेश वर्मा को 50170 मत मिल चुके हैं। बसपा ने इस सीट पर अब तक 5553 वोट हासिल कर लिए हैं।
 
बता दें कि जब कांग्रेस ने बिकिनी गर्ल अर्चना गौतम को टिकट दिया था तब जमकर बवाल मचा था। हिंदू संगठनों ने अर्चना गौतम को टिकट दिए जाने का विरोध किया था। टिकट मिलने के बाद से ही अर्चना सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही थीं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments